September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jharkhand Voter List SIR Phase 2: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण शुरू, घर-घर आने लगे BLO, जानिए ऑनलाइन कैसे भरें फॉर्म

Voters.eci.gov.in पर शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया। जानें एपिक कार्ड (EPIC) से मोबाइल नंबर लिंक करने और फॉर्म का स्टेटस चेक करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

मृत्युंजय सिंह

जमशेदपुर: झारखंड में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR – Special Intensive Revision) का दूसरा चरण 30 जून से शुरू हो चुका है।

इस अभियान के तहत जहां एक तरफ बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का डेटा कलेक्ट कर रहे हैं और फॉर्म भरवा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने जनता की सुविधा के लिए इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन भी कर दिया है।

​डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब मतदाताओं को फॉर्म डाउनलोड करने या दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। 

लोग सीधे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक पोर्टल या ECINET ऐप पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज और अपडेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने के लिए EPIC vb मोबाइल नंबर जरूरी

​चुनाव आयोग ने ऑनलाइन एसआईआर (SIR) गणना फॉर्म भरने के लिए ‘एपिक नंबर’ (EPIC – इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) और मोबाइल नंबर को अनिवार्य कर दिया है। 

एपिक नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर दर्ज 10 अंकों की अनूठी पहचान संख्या होती है।

 आयोग के अनुसार, सभी मतदाताओं के लिए अपना विवरण या तो बीएलओ के पास ऑफलाइन माध्यम से या फिर पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से जमा करना आवश्यक है।

​ऑनलाइन SIR फॉर्म कैसे भरें: जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस (Step-by-Step Process)

यदि आप बीएलओ के घर आने का इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो घर बैठे इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर लॉग इन करें।विकल्प चुनें: होम पेज पर उपलब्ध ‘गणना फॉर्म भरें’ (Fill Enumeration Form) के लिंक पर क्लिक करें।

डेटा चेक करें: इसके बाद अपना मोबाइल नंबर या एपिक (EPIC) नंबर दर्ज करें। 

अपने राज्य (झारखंड) का चयन करें और आगे बढ़ें। 

स्क्रीन पर आपका इलेक्टोरल डेटा दिखाई देगा, इसे अच्छी तरह जांच लें।

मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी: गणना फॉर्म सबमिट करने से पहले आपका मोबाइल नंबर एपिक नंबर से लिंक होना चाहिए। अगर यह लिंक नहीं है, तो आप पोर्टल पर ‘फॉर्म-8’ (Form-8) भरकर इसे तुरंत लिंक कर सकते हैं। (इसके लिए ‘करेक्शन ऑफ एंट्रीज’ पर जाकर मोबाइल नंबर का विकल्प चुनें)।

फॉर्म सबमिट करें: मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद दोबारा लॉग इन करें, गणना फॉर्म में अपनी अंतिम एसआईआर सूचना दर्ज करें और आधार बेस्ड ई-साइन (Aadhar based e-Sign) के जरिए इसे सबमिट कर दें।

ध्यान रहे कि ई-साइन के लिए आपका एपिक और आधार डेटा मैच होना चाहिए।

​आपका फॉर्म अपलोड हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

​अगर आपने बीएलओ को फॉर्म दे दिया है या खुद ऑनलाइन भरा है, तो आप यह भी जांच सकते हैं कि आपका डेटा चुनाव आयोग के पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड हुआ है या नहीं:

voters.eci.gov.in पर जाकर ‘गणना फॉर्म भरें’ पर क्लिक करें।

​यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो ‘साइनअप’ (Signup) पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर ओटीपी के जरिए लॉग इन पूरा करें।

​लॉग इन होने के बाद दोबारा ‘गणना फॉर्म भरें’ विकल्प पर जाएं और दिए गए बॉक्स में अपना EPIC नंबर दर्ज करके सर्च करें।

स्टेटस देखें: यदि फॉर्म अपलोड हो चुका है, तो स्क्रीन पर संदेश आएगा- ‘आपका फॉर्म पहले ही मोबाइल नंबर XXXXX के साथ सबमिट किया जा चुका है…’

अगर यह मैसेज नहीं आता है, तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी अपलोड नहीं हुआ है।

किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत अपने स्थानीय बीएलओ से संपर्क करें।

झारखंड में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) क्या है और क्यों है जरूरी?

क्या है SIR? यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जाने वाला ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान है, जिसके तहत मतदाता सूची को पूरी तरह से री-वेरिफाई और अपडेट किया जाता है।

झारखंड में दूसरा चरण: राज्य में एसआईआर का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर हर परिवार के योग्य सदस्यों का सत्यापन कर रहे हैं।

मुख्य उद्देश्य: 

  1. योग्य नागरिकों (जो 18 वर्ष के हो चुके हैं या होने वाले हैं) के नाम मतदाता सूची में जोड़ना।

 2. मृत, स्थानांतरित (शिफ्टेड) या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाना। 

3. मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) में नाम, पता, उम्र या फोटो संबंधी गलतियों को सुधारना। 4. सभी मतदाताओं के वोटर आईडी (EPIC) को आधार और एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक करना ताकि भविष्य में डिजिटल सेवाएं आसानी से मिल सकें।

जनता से अपील: यदि बीएलओ आपके घर आते हैं, तो उन्हें सही जानकारी देकर सहयोग करें।

यदि आप घर पर नहीं हैं, तो ऑनलाइन विधि से अपना विवरण स्वयं अपडेट करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading