पीएम मोदी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा, देश बना ताकतवर: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भी इस चीज को मानती है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा। वह अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर भारत बन गया है।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर निश्चित रूप से एक रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी, वे कई वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और लगभग 13 साल तक सेवा की। अब 12 साल से प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि उनके कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद काफी बढ़ा है और यह बात केवल उनके मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर नहीं कह रहा हूं, सारी दुनिया इसको मानती है कि भारत कमजोर नहीं, ताकतवर बन गया है।

10 जून को पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनने पर पश्चिम बंगाल मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं है। यह रिकॉर्ड अपने आप बन जाएगा। जनता को उनका आशीर्वाद मिला है और जिस तरह से वह काम कर रहे हैं, भविष्य में कई और रिकॉर्ड बनेंगे।

भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को तो एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने हैं। 10 जून को जो हो रहा है, वह तो एक छोटी सी बात है। हमारे प्रधानमंत्री पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुके हैं और भविष्य में भी कई और रिकॉर्ड बनाएंगे।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश खुशकिस्मत है कि भारत माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिया है, जिनका नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है और जिन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 10 तारीख को टूटेगा। वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उम्मीद है कि वे सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी 2029 और 2034 में भी जीतेंगे और लंबे समय तक देश की सेवा करते रहेंगे, क्योंकि उनके लिए देश ही सब कुछ है। पीएम मोदी के लिए देश ही सब कुछ है। 12 साल में भारत की तकदीर को संवारने का काम किया है। हम सभी को गर्व है कि हम सभी उनके साथ काम कर रहे हैं।

डीकेएमवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु डेल्टा क्षेत्र के किसानों ने सूखे की घोषणा की मांग की, मेट्टूर जलाशय से पानी छोड़ने पर अनिश्चितता

तिरुचि, 11 जून (आईएएनएस)। मेट्टूर डैम से 12 जून को हर साल होने वाली परंपरागत जल रिलीज इस बार कम जल स्तर के कारण...

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने आम जनता पर डाला नया बोझ : परविंदर सिंह

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत