विधायक सरयू राय ने स्वर्णरेखा पुल निर्माण की समीक्षा की, काम में तेजी लाने के निर्देश

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने शुक्रवार को लिट्टी चौक भुईयाडीह से मानगो एनएच-33 को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निर्माण स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से काम की गति तेज करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर शिकायत की। इस पर अभियंताओं ने बताया कि पुल का शिलान्यास वर्ष 2024 में हो गया था, लेकिन बाद में पुल की डिजाइन में बदलाव करना पड़ा। पूर्वी जमशेदपुर के तत्कालीन विधायक रहते हुए सरयू राय ने सुझाव दिया था कि मानगो की ओर पुल का अंतिम पिलर नदी के भीतर नहीं बल्कि किनारे पर बनाया जाए। इस सुझाव के बाद संशोधित डिजाइन मुख्यालय भेजा गया, जिसकी स्वीकृति मिलने में एक वर्ष से अधिक समय लग गया। करीब दो महीने पहले संशोधित डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सका।

निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति

सरयू राय ने बताया कि नदी के दोनों किनारों पर निर्माण कार्य चल रहा है। लिट्टी चौक की ओर दो पिलरों का बेस तैयार हो चुका है, जबकि तीसरे पिलर पर काम जारी है। मानगो की तरफ दो पिलरों के लिए नींव की खुदाई की जा रही है। फिलहाल तीन भारी अर्थमूवर मशीनें निर्माण कार्य में लगी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती नदी के बीच बनने वाले दो पिलरों का निर्माण है। वर्तमान में वहां लगभग चार फीट पानी बह रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून शुरू होने से पहले नदी के बीच वाले पिलरों का बेस तैयार कर लिया जाए, अन्यथा बारिश में काम प्रभावित हो सकता है। इसके लिए अतिरिक्त मानव बल और आधुनिक मशीनें लगाने पर भी जोर दिया।

एक वर्ष में काम पूरा होने पर जताई शंका

अभियंताओं ने दावा किया कि पुल निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। इस पर सरयू राय ने कहा कि वर्तमान गति को देखते हुए तय समय सीमा में काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को संवेदक से समन्वय कर काम की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया।

कई महत्वपूर्ण कार्य अभी बाकी

सरयू राय ने कहा कि नदी के भीतर पिलरों का निर्माण, पुल के ऊपरी ढांचे की कास्टिंग, दोनों ओर लगभग दो-दो किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण तथा प्रभावित रैयतों को मुआवजा दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य अभी शेष हैं। इन सभी कार्यों को समानांतर रूप से पूरा करना जरूरी है, ताकि परियोजना में आगे कोई बाधा न आए।

मानगो को मिलेगा सबसे अधिक फायदा

उन्होंने कहा कि पुल बन जाने के बाद कोलकाता और रांची की ओर से आने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे। इससे मानगो नगर निगम क्षेत्र में भारी वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। अधिकांश हल्के वाहन भी इसी पुल का उपयोग करेंगे।

सरयू राय ने कहा कि पुल निर्माण के बाद डोबो क्षेत्र की तरह स्वर्णरेखा नदी और एनएच-33 के बीच का इलाका भी तेजी से विकसित होगा। इसका प्रभाव गालूडीह और घाटशिला तक देखने को मिलेगा तथा जमशेदपुर शहर पर बढ़ते जनसंख्या दबाव में भी कमी आएगी।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, स्थानीय नागरिक राजा राम, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तथा निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: जुगसलाई में कपड़ा कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बची जान

​==दुकान में घुसकर चलाई गोली, कान के पास से गुजरी ==रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला ​जुगसलाई | झारखंड के जमशेदपुर शहर के जुगसलाई...

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, प्रशासन ने फिर कहा- जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

​जमशेदपुर: जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ईरान युद्ध का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़े, महंगाई की नई मार, जमशेदपुर में सुबह 4 बजे से ही लाइन...

जमशेदपुर/ नई दिल्ली :: ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब भारत की आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने...

CHANDRANATH RATH MURDER CASE कोलकाता हत्याकांड में बड़ा खुलासा : UPI ट्रांजैक्शन से शूटरों तक पहुंची पुलिस, यूपी-बिहार से 4 संदिग्ध हिरासत में

बाली टोल प्लाजा पर डिजिटल पेमेंट बना पुलिस की सबसे बड़ी लीड चंद्रनाथ रथ की सीट की पहले से थी जानकारी, पेशेवर सुपारी किलिंग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत