CHANDRANATH RATH MURDER CASE कोलकाता हत्याकांड में बड़ा खुलासा : UPI ट्रांजैक्शन से शूटरों तक पहुंची पुलिस, यूपी-बिहार से 4 संदिग्ध हिरासत में

बाली टोल प्लाजा पर डिजिटल पेमेंट बना पुलिस की सबसे बड़ी लीड

चंद्रनाथ रथ की सीट की पहले से थी जानकारी, पेशेवर सुपारी किलिंग की आशंका

यूपी और बिहार में SIT की छापेमारी, चोरी की कार और बाइक बरामद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति को झकझोर देने वाले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। जांच के दौरान एक UPI ट्रांजैक्शन ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी मदद की है। इसी कड़ी में बंगाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तीन और बिहार से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

मध्यमग्राम में बुधवार रात हुई इस सनसनीखेज हत्या के चार दिन बाद तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा था, लेकिन अब डिजिटल पेमेंट की एक छोटी सी गलती ने पूरे केस की दिशा बदल दी है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हत्या के बाद फरार होते समय आरोपियों ने बाली टोल प्लाजा पर UPI के जरिए भुगतान किया था। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल ट्रांजैक्शन की मदद से पुलिस उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर रही है, जिनका संबंध हत्या की साजिश से हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि यही डिजिटल फुटप्रिंट अब शूटरों की पहचान और उनके भागने के नेटवर्क का खुलासा करेगा।

SIT की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी। हमलावरों को पहले से पता था कि चंद्रनाथ रथ SUV की अगली सीट पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि रथ के घर से करीब 200 मीटर पहले एक सिल्वर रंग की निसान माइक्रा कार ने उनकी गाड़ी को रोका। इसके तुरंत बाद बाइक सवार बदमाशों ने सीधे उसी खिड़की पर गोलियां बरसाईं, जहां रथ बैठे थे।

पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पेशेवर सुपारी किलर हो सकते हैं। इस मामले में कम से कम आठ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई निसान माइक्रा कार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जो चोरी की निकली हैं।

इसी आधार पर पुलिस की विशेष टीमों ने उत्तर प्रदेश और बिहार में छापेमारी की, जहां से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है।

चंद्रनाथ रथ भारतीय वायुसेना के पूर्व कर्मी थे और उन्हें भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता था। हत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पैतृक गांव कुलुप ले जाया गया, जहां राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

जयपुर, 3 जून (आईएएनएस)। राजस्थान को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा...

झारखंडः सिमडेगा की युवती की हत्या के आरोप में इंस्टाग्राम फ्रेंड तेलंगाना से गिरफ्तार

सिमडेगा, 5 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले में 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत