आरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल

जमशेदपुर : कोल्हान के तीनों जिले — Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम — में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। लगभग हर दिन कहीं न कहीं दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है और घायल होने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, लेकिन हादसों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

इसी क्रम में सोमवार देर शाम गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ऑटो साकची से स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप अचानक एक स्कूटी सामने आ गई। स्कूटी को बचाने के प्रयास में चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

मोदी सरकार के 12 साल पर हुड्डा ने उठाए सवाल, कहा- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी

चंडीगढ़, 10 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मुर्शिदाबाद में रेलवे कोच फैक्ट्री की मांग, अधीर रंजन चौधरी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले...

भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे अमित शाह, त्रिपुरा दौरे पर घुसपैठ और तस्करी पर फोकस (लीड- 1)

अगरतला, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत