पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया के सांपधरा गांव में हाथी का आतंक, केला और कटहल की फसल बर्बाद

पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सरडीहा पंचायत में जंगली हाथियों का लगातार बढ़ रहा उपद्रव, ग्रामीणों में दहशत

चाकुलिया : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सरडीहा पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है।

पंचायत क्षेत्र के सांपधरा गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

हाथी के डर से ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा देते रहे।

जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी गांव निवासी गोसाई हेंब्रम के बागान में घुस गया और वहां लगे केला तथा कटहल के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया।

हाथी ने कई कटहल तोड़कर खा लिए, जबकि कई फलों और पेड़ों को बर्बाद कर दिया।

इसके अलावा केला के पेड़ों को भी उखाड़कर तहस-नहस कर दिया।

इस घटना से किसान गोसाई हेंब्रम को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के जंगल की ओर चला गया।

हालांकि जंगल में हाथी की मौजूदगी से अब भी ग्रामीण दहशत में हैं और किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।

गौरतलब है कि चाकुलिया वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सरडीहा पंचायत सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।

इसी पंचायत से होकर जंगली हाथियों का दल पश्चिम बंगाल की ओर आवाजाही करता है।

यही कारण है कि पंचायत के विभिन्न गांवों में अक्सर हाथियों द्वारा फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रांची में पेट्रोल-डीजल संकट और नीट विवाद पर झामुमो का केंद्र पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

रांची : झारखंड में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचे हाहाकार और नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार...

दलमा में वन्य जीव संरक्षण पर दो दिवसीय सेमिनार, बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार तथा जैव विविधता परिषद की ओर से वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत