नेतृत्व व नवाचार का भव्य संगम, 50 से अधिक कॉर्पोरेट हस्तियां सम्मानित

  • CEO Business Leadership Awards 2026 में उद्योग, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर मंथन

नई दिल्ली : CEO Business Leadership Awards 2026 के तहत राजधानी नई दिल्ली स्थित The Grand New Delhi में 9 मई को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। MS Talks द्वारा आयोजित तथा प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं लेखक Author Sherry के क्यूरेशन में संपन्न इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर के 50 से अधिक सीईओ, उद्योगपति, स्टार्टअप फाउंडर्स और कॉर्पोरेट लीडर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


समारोह में XLRI Delhi NCR के चीफ स्ट्रेटजी एवं एचआर हेड तथा Railway Children India के चेयरमैन Harbhajan Singh विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सच्चे नेतृत्व की पहचान केवल पद, लाभ और शक्ति से नहीं, बल्कि विजन, साहस, ईमानदारी और समाज पर सकारात्मक प्रभाव से होती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच देश में उभरते नेतृत्व और उद्यमिता को नई पहचान प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Ashish Sood ने देश के विकास में उद्योग और नवाचार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें युवा उद्यमियों की भूमिका निर्णायक होगी।


कार्यक्रम के क्यूरेटर Author Sherry ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत में 10 लाख प्रभावशाली पब्लिक स्पीकर्स तैयार करना है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारोह में टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, हेल्थकेयर, एजुकेशन, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, मीडिया और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर Indu Tikku Kohli की पुस्तक Silent Highjack का लोकार्पण भी किया गया, जिसने आयोजन को साहित्यिक और प्रेरणादायक आयाम प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान “Beyond Profit: Leadership Responsibility in Sustainability & Nation Building” विषय पर आयोजित विशेष पैनल चर्चा ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसमें Simin Askari, Harpreet Dutta, H. S. Cheema और Deepak Bharara ने नेतृत्व, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
सम्मान, संवाद, नेटवर्किंग और प्रेरणादायक माहौल के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारत का नेतृत्व और उद्यमिता जगत नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।b

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए...

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर व गम्हरिया सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों का ‘आपसी स्थानांतरण’ , सिविल सर्जन का आदेश जारी

राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर एवं गम्हरिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत