Woman gang-raped on a moving bus in Delhi चलती बस में महिला से गैंगरेप, दिल्ली में फिर दहला देने वाली वारदात, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से की आरोपियों की पहचान, बस जब्त
 वारदात के बाद उसे सुनसान इलाके में फेंककर भाग गए आरोपी

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रानीबाग इलाके में चलती प्राइवेट बस में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को सुनसान सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, वह सोमवार रात काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सरस्वती विहार बस स्टैंड पर उसने एक प्राइवेट बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बस धीमी होते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे जबरन अंदर खींच लिया। इसके बाद पूरी रात उसके साथ गैंगरेप किया गया।

महिला ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी उसे सुनसान इलाके में छोड़कर भाग निकले। किसी तरह उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रानीबाग थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान बस की पहचान कर ली गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में अन्य लोग शामिल थे या नहीं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीपी नेता छगन भुजबल बोले, उन्हें भी वही न्याय मिलना चाहिए जो दूसरों को मिला

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि...

155 खदानों में अनियमितताएं मिलने के बाद सख्त हुआ तमिलनाडु सरकार का रुख, ड्रोन से होगी निगरानी

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के भूविज्ञान और खनन विभाग ने राज्यभर में खदानों की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक से लैस ड्रोन का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत