जमशेदपुर पुस्तक मेले का समापन, चार दिनों तक साहित्य और संस्कृति का सजा उत्सव

जमशेदपुर : करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में आयोजित चार दिवसीय जमशेदपुर पुस्तक मेले का समापन बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली एवं पुस्तक मेला समिति (रजि.) प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पुस्तक मेले में चार दिनों तक साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी।

समापन समारोह में समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के जीवन को दिशा और दृष्टि दोनों प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलता है और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से नियमित पठन-पाठन की आदत विकसित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले समाज में ज्ञान, साहित्य और संस्कारों के प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। यह केवल पुस्तकों की बिक्री का मंच नहीं, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का सकारात्मक प्रयास है।

जमशेदपुर में पुस्तक प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पुस्तकें खरीदीं और विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इससे यह साबित हुआ कि लोगों के भीतर आज भी पुस्तकों और साहित्य के प्रति गहरा लगाव मौजूद है।

समारोह के दौरान चित्रकला, कविता पाठ, कहानी लेखन एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र, पुस्तकें और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

चार दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, धर्म, इतिहास, बच्चों की पुस्तकों तथा झारखंड की संस्कृति से जुड़ी हजारों पुस्तकों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। सजे-धजे स्टॉल, साहित्यिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने पूरे मेले को जीवंत साहित्यिक उत्सव का रूप दे दिया।

आयोजकों ने बताया कि जमशेदपुर में मिले अपार प्रेम और समर्थन से उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की प्रेरणा मिली है। अब पुस्तक मेला अपने अगले पड़ाव गुमला की ओर बढ़ेगा, जहां 15 से 18 मई तक टाउन हॉल, गुमला में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

झारखंडः सिमडेगा की युवती की हत्या के आरोप में इंस्टाग्राम फ्रेंड तेलंगाना से गिरफ्तार

सिमडेगा, 5 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले में 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत