सोनुवा में नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो भतीजे ने बुआ की गला दबाकर कर दी हत्या

सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के बारी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नशे की लत में डूबे एक युवक ने पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बारी गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज प्रधान नशापान का आदी था। वह अक्सर अपनी 58 वर्षीय बुआ निर्वासिनी प्रधान से नशा करने के लिए पैसे मांगता रहता था। पैसे नहीं देने पर वह मारपीट और विवाद भी करता था। गुरुवार सुबह से ही सूरज अपनी बुआ पर पैसे देने का दबाव बना रहा था, लेकिन बुआ ने पैसे नहीं होने की बात कही। इस दौरान विवाद बढ़ने पर निर्वासिनी प्रधान ने उसे डांटकर घर से भगा दिया।

इसी बात से नाराज सूरज प्रधान शाम करीब साढ़े सात बजे दोबारा घर पहुंचा और फिर पैसे मांगने लगा। जब बुआ ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर में ही मौजूद रहा।

मामले की सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस रात में ही गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज प्रधान ने हत्या की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि मृतका निर्वासिनी प्रधान अविवाहित थीं और अपने भाई के परिवार के साथ रहती थीं। उन्होंने ही बचपन से सूरज प्रधान का पालन-पोषण किया था और हर समय उसकी मदद करती थीं। लेकिन सूरज के नशे का आदी हो जाने के बाद उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Amul-Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के बाद Mother Dairy ने भी दूध की...

समर कैंप के दौरान आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में फुटबॉल मैच का आयोजन

जमशेदपुर : कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में चल रहे समर कैंप के तहत बालकों के लिए रोमांचक फुटबॉल मैच का सफल आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत