स्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं रांची खेल गांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

गौरतलब है कि अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। उस प्रतियोगिता में भी विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया था।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद विजेता खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर सरयू राय ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी इस बार सफलता हासिल नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों, बल्कि अपनी कमियों को दूर कर अधिक मेहनत के साथ दोबारा प्रतियोगिता में भाग लें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी. विजय कुमार और विजय नारायण सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वर्ण पदक विजेताओं में रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज और साई सोनम शामिल रहीं।

रजत पदक विजेताओं में शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी और सानवी ठाकुर ने स्थान हासिल किया।

वहीं कांस्य पदक विजेताओं में अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी शामिल रहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल...

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर...

डीबीएमएस कॉलेज में मनाई गई रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर ‘जीवन गाथा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत