जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम महानगर इकाई ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही सड़क पर कई स्थानों पर वाहन जांच किए जाने से अनावश्यक जाम लग रहा है और आम लोगों को बार-बार जांच से गुजरना पड़ रहा है। इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

पार्टी ने मांग की कि वाहन जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और जांच केंद्रों की संख्या सीमित की जाए। साथ ही पूरे राज्य में अधिक से अधिक ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग की गई, ताकि जिन लोगों के पास तत्काल जुर्माना राशि उपलब्ध नहीं हो, उनकी गाड़ियों को जब्त करने के बजाय उन्हें बाद में पोर्टल या न्यायालय के माध्यम से भुगतान का अवसर मिल सके।

जदयू कार्यकर्ताओं ने स्कूल समय के दौरान स्कूलों के आसपास ट्रैफिक चेकिंग पर रोक लगाने की भी मांग की। उनका कहना था कि स्कूल समय में जांच अभियान चलने से यातायात बाधित होता है, बच्चों और अभिभावकों को परेशानी होती है तथा दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर शहरवासियों को ट्रैफिक अव्यवस्था और जाम की समस्या से राहत दिलाने की अपील की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा सरकार चैनत गांव की जायज मांगों का तुरंत समाधान करे: दीपेंद्र हुड्डा

हांसी, 8 जून (आईएएनएस)। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीने के पानी की समस्या को लेकर चैनत गांव में चल रहे विरोध-प्रदर्शन...

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त, शुरू हुई जांच

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर पार्क किए गए एयर इंडिया के तीन विमानों के क्षतिग्रस्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत