पेट्रोल-डीजल महंगा: हैदराबाद में सबसे महंगा पेट्रोल, देहरादून में सबसे सस्ता, जमशेदपुर में 100.76 रुपये लीटर पेट्रोल, 95.68 रुपये डीजल

जमशेदपुर/ नई दिल्ली : : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरकार बढ़ोतरी कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 3 रुपये से अधिक की वृद्धि की है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी उछाल के चलते तेल कंपनियों पर भारी वित्तीय दबाव बन गया था। बताया जा रहा है कि कंपनियों को हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था।

ईंधन की कीमत बढ़ने के साथ ही आम लोगों पर महंगाई का असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम में भी इजाफा हो सकता है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं। इसकी मुख्य वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। पेट्रोल की रिटेल कीमत में करीब 55 फीसदी हिस्सा टैक्स का होता है, जबकि डीजल में यह लगभग 50 फीसदी तक पहुंच जाता है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाती है, वहीं राज्य सरकारें वैट वसूलती हैं।

उदाहरण के तौर पर तेलंगाना में पेट्रोल पर वैट 35.20 फीसदी है, जबकि पड़ोसी आंध्र प्रदेश में यह करीब 31 फीसदी है। वहीं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सबसे कम 1 फीसदी वैट लगाया जाता है। दिल्ली में पेट्रोल पर वैट की दर 19.40 फीसदी है। इसी कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

ताजा बढ़ोतरी के बाद देश में सबसे महंगा पेट्रोल तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 98.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 110.75 रुपये और डीजल 99.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस तरह देश में सबसे महंगा डीजल तिरुवनंतपुरम में मिल रहा है।

दूसरी ओर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल सबसे सस्ता है। यहां पेट्रोल की कीमत 96.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.35 रुपये प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

दिल्ली से सटे शहरों में भी कीमतों में अंतर देखने को मिला। नोएडा में पेट्रोल 97.78 रुपये, गुरुग्राम में 98.64 रुपये और गाजियाबाद में 97.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 107.99 रुपये और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 109.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

शहर ————पेट्रोल————–डीजल

जमशेदपुर 100.76 95.68

रांची 100.84 95.76

पटना 108.58 94. 63

दिल्ली 97.77 90.67

कोलकाता 108.74 95.13

लखनऊ 97.55 90.82

भोपाल 109.82 94.98

हैदराबाद 110.85 98.96

तिरुवनंतपुरम 110. 75 99.63

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर, रात तक हंसता-खेलता परिवार सुबह मिला खामोश

सुप्रिया सिंह के रिश्तेदार और पति भी गहरे सदमे में हत्या के बाद रविंद्र सिंह ने घर के पर्दों में लगा दी आग किचन की गैस...

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत