सिदगोड़ा आकाशदीप प्लाजा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई महिला, चालक वाहन छोड़कर फरार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर काफी तेज गति में था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर भीड़ जुटती देख उसने ट्रेलर बीच रास्ते में छोड़ दिया और फरार हो गया।

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। चालक तक पहुंचने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस ट्रेलर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का भी पता लगा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को अचानक एक कार में आग लगने से...

सात साल से लापता बच्ची का सुराग नहीं : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, 2018 से गुमला में तैनात सभी एसपी व आईओ तलब

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 से लापता एक बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाने पर पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत