मानगो को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग तेज, जनआंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र को पूर्ण अनुमंडल (सब-डिवीजन) घोषित करने की मांग अब तेज होती जा रही है। जमशेदपुर जन कल्याण समिति और क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार से जल्द मानगो को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से राज्यपाल, उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।

समिति के अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि मानगो जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक दृष्टि से एक बड़े शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है। लगातार बढ़ती आबादी और शहरी समस्याओं के कारण लोगों को सरकारी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान में भूमि, राजस्व, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और जन शिकायतों से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम नागरिकों का समय और पैसा दोनों खर्च होता है।

समिति ने मांग के समर्थन में कई तर्क भी दिए हैं। उनका कहना है कि मानगो को अलग अनुमंडल का दर्जा मिलने से प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ होंगी। साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, सफाई और कानून-व्यवस्था से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। बढ़ती ट्रैफिक समस्या और अन्य शहरी चुनौतियों के समाधान में भी इससे मदद मिलेगी।

समिति ने सरकार से जनहित में जल्द से जल्द मानगो को पूर्ण अनुमंडल घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांग पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रेल यात्री संघर्ष समिति 17 मई को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, रेल समस्याओं को लेकर होगा प्रदर्शन

जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति की गुरुवार को गरम नाला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीरज सिंह ने की। बैठक में 17 मई...

NEET पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी-धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

जमशेदपुर: NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत