गुवा सेल खदान में आंदोलन के बीच ठेका मजदूरों पर संकट, प्रबंधन के फैसले से बढ़ा तनाव

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को सेल प्रबंधन ने सभी ठेकेदारों के साथ अहम बैठक की। बैठक में प्रबंधन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आंदोलन समाप्त होने तक किसी भी ठेका मजदूर को कार्य पर नहीं लगाया जाए।

प्रबंधन के इस फैसले के बाद खदान क्षेत्र के ठेका मजदूरों में चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। मजदूरों को अपने रोजगार और परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है।

इधर, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहा है।

रामा पांडे ने कहा कि ठेका मजदूर रोज कमाकर परिवार चलाने वाले लोग हैं। यदि उन्हें काम से बैठा दिया गया तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा और कई परिवारों के सामने भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन का समाधान निकालने के बजाय प्रबंधन मजदूरों पर दबाव बनाने की नीति अपना रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूनियन मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

वहीं, आंदोलन के कारण पूरे खदान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री मोदी की पहचान: गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश भर के एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अवैध निर्माण पर दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों को हो सकती है 2 साल तक की जेल

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण...

तमिलनाडु: 9 जून तक भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान, मछुआरों को चेतावनी

चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से 9 जून तक तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। चेन्नई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत