सरायकेला में पेट्रोल संकट गहराया: आम जनता परेशान, वीआईपी वाहनों को मिल रहा ‘इमरजेंसी’ तेल

सरायकेला। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल संकट लगातार तीसरे दिन भी बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि शहर के मुख्य तीन पेट्रोल पंपों को छोड़ अधिकांश पंपों पर आम लोगों को पेट्रोल देने से साफ इनकार किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कई पंपों पर पेट्रोल खत्म होने के बावजूद ‘आउट ऑफ स्टॉक’ का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि बोर्ड लगाने से लोगों में घबराहट फैल सकती है, इसलिए ऐसा नहीं किया जा रहा। लेकिन इसका उल्टा असर देखने को मिल रहा है। लोग उम्मीद में पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं और वहां से बिना पेट्रोल लिए वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारियों का जवाब सिर्फ इतना है कि “तेल खत्म हो गया है, जो आ रहा है उसे वापस किया जा रहा है।”

इस बीच पेट्रोल वितरण में दोहरे मापदंड के आरोप भी सामने आए हैं। जहां आम लोग पेट्रोल के लिए परेशान हैं, वहीं ‘इमरजेंसी स्टॉक’ के नाम पर अधिकारियों और रसूखदारों के निजी वाहनों में पेट्रोल भरे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि स्टॉक उपलब्ध है तो सभी को पेट्रोल क्यों नहीं दिया जा रहा।

लगातार तीसरे दिन जारी इस संकट के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई वाहन सड़कों पर बंद पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि लोगों के दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। वाहन चालक पेट्रोल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से पेट्रोल पंपों की जांच कराने, कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों पर कार्रवाई करने और स्टॉक की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही, सभी पंपों पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश देने की भी अपील की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो-कांग्रेस में टकराव, दोनों सीटों पर हेमंत सोरेन की पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

रांची, 5 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों झारखंड...

पीएम मोदी को लेकर एनडीए के नेता बोले-यह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, जनविश्वास की कहानी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा और एनडीए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत