जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से भारी भीड़ उमड़ी। खुले पेट्रोल पंपों के बाहर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कई बंद पड़े पंपों के बाहर भी लोग खुलने की उम्मीद में लाइन में खड़े नजर आए।

पिछले दो दिनों से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। हालात यह हैं कि लोगों को अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह कतारें सड़क तक पहुंच गईं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई।

पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि भीड़ नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती जरूरी है। कुछ पंप संचालकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि पर्याप्त सुरक्षा मिलने के बाद ही बंद पंपों को दोबारा खोला जाएगा।

ईंधन को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच बुधवार को शहर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख लीटर ईंधन की बिक्री दर्ज की गई। सुबह से देर रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। ईंधन की सप्लाई लगातार जारी है, लेकिन लोगों में पैनिक के कारण मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग एक-दो दिन नहीं, बल्कि एक महीने तक का ईंधन एक साथ भरवा रहे हैं, जिससे पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को असामान्य बिक्री के कारण कई पेट्रोल पंपों का स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जिसकी वजह से कुछ पंपों को बंद करना पड़ा। हालांकि गुरुवार को नई खेप पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोल्हान में भी असर, चाईबासा और सरायकेला में बढ़ी भीड़
जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। चाईबासा और सरायकेला के पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई स्थानों पर पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। एसोसिएशन का कहना है कि यह किसी ईंधन संकट का नहीं, बल्कि अचानक बढ़ी मांग का परिणाम है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई बड़े निर्माता हुए हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो अपने काम की...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा हरियाली का संदेश

वन विभाग ने आयोजित किया ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : स्मिता पंकज प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत