जमशेदपुर के बागुनहातु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का होगा निर्माण, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से बनने वाले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलापट्ट का अनावरण कर रखी।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से बागुनहातु एवं आसपास के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

शिलान्यास समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महाराणा प्रताप जयंती पर मरीन ड्राइव में जुटेंगे हजारों लोग, झारखंड क्षत्रिय संघ करेगा भव्य आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ और युवा संघ की ओर से 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से मनाई...

बिहार में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, फीस बढ़ोतरी और यूनिफॉर्म-किताब सिंडिकेट पर सरकार का बड़ा फैसला

पटना: निजी स्कूलों की मनमानी फीस और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर बिहार सरकार अब सख्त रुख में नजर आ रही है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत