triple murder in Jamshedpur जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एग्रिको में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह ने दिया घटना को अंजाम

वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को फोन कर दी घटना की सूचना

मृतकों में सरिता सिंह (55), सुप्रिया सिंह (31) व अभिषेक कुमार शामिल

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर एल5-13 की घटना





जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर एल5-13 में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55), सुप्रिया सिंह (31) और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुप्रिया शादीशुदा थी और करीब तीन महीने की गर्भवती थी, जिससे यह वारदात और भी दर्दनाक हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी रविंद्र सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो घर के अंदर चारों ओर खून फैला हुआ था। आरोपी मौके पर ही मौजूद मिला। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात तक परिवार में सबकुछ सामान्य था। रिश्तेदारों ने भी बताया कि देर रात तक परिवार के सदस्यों से बातचीत हुई थी और किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी रविंद्र सिंह हाल ही में Tata Steel से रिटायर हुए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की एजेंसी से अपने विधायक फंड का काम नहीं कराएंगे सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो नगर निगम इलाके में विधायक निधि से होने वाले जनसुविधा एवं विकास कार्यों को लेकर बड़ा...

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा मोटर्स यूनियन ने कर्मियों को दी सम्मानजनक विदाई

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने अप्रैल माह में सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए विदाई समारोह आयोजित किया।

परसुडीह स्कूल परिसर में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सोपोडेरा सरकारी स्कूल परिसर में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस दुष्कर्म और हत्या की आशंका पर जांच कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत