ROAD ACCIDENT IN MANOHARPUR मनोहरपुर में बारातियों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 12 वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत, छह गंभीर घायल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में जा पलटा।

मृतकों की पहचान बारंगा निवासी रोहन गोप (12 वर्ष) और गोपीपुर निवासी दशरथ सरदार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल लोगों में सूरज महतो (22), शिशुपाल मोदी (26), राहुल गोप (20), गोपी मोदी (18), सौरभ लोहार (16) और सुरेश गोप (48) शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन (जेएच-06सी/7345) बारंगा गांव से बारातियों को लेकर आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव गया था। सोमवार सुबह करीब 3:15 बजे लौटने के दौरान उंधन गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में बारातियों के साथ साउंड सिस्टम का सामान भी लदा हुआ था।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहन गोप और दशरथ सरदार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की लॉन्चिंग, कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दावा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की लॉन्चिंग सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद...

टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बगान फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बगान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत