NDA government to be expanded in Bihar today बिहार में आज एनडीए सरकार का महाविस्तार, गांधी मैदान में पीएम मोदी की मौजूदगी में 30 मंत्री लेंगे शपथ

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार दोपहर बिहार की एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन करीब 29 से 30 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह दोपहर 12:10 बजे शुरू होगा। यह पहला अवसर है जब बिहार में राजभवन के बाहर गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इससे पहले 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा के हिस्से में 16-16 मंत्री पद आए हैं। संभावित विस्तार में जदयू से 12, भाजपा से 13 या 14, लोजपा (आर) से दो तथा रालोमो और हम (सेक्युलर) से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि तीन से चार पद फिलहाल खाली रखे जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जदयू अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। माना जा रहा है कि उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है। बुधवार को इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ लंबी बैठक की थी।

संभावित मंत्रियों की सूची में जदयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार, मदन सहनी, जमा खां और निशांत कुमार जैसे नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा और श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा लोजपा (आर), रालोमो और हम (सेक्युलर) के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को अचानक एक कार में आग लगने से...

One year ban on gutkha and pan masala in Jharkhand झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा...

रांची : सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड सरकार ने राज्यभर में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सुंदरनगर मंडल भाजपा जल संकट व बिजली कटौती को लेकर 7 मई को करेगा उपायुक्त कार्यालय घेराव

जमशेदपुर : भाजपा सुंदरनगर मंडल जल संकट को लेकर आगामी 7 मई को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेगा। आंदोलन को लेकर परसुडीह स्थित लोकनाथ...

BENGAL ELECTION फाल्टा में सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश, 21 मई को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत