”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर से प्रतिष्ठित ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026 – यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध, नवाचार और शैक्षणिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. हुसैन की यह उपलब्धि न सिर्फ करिम सिटी कॉलेज, बल्कि पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है। वे लंबे समय से उच्च शिक्षा और शोध गतिविधियों में सक्रिय हैं तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि डॉ. हुसैन इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। इनमें जूनियर रिसर्च अवॉर्ड, यंग रिसर्च अवॉर्ड, जूनियर साइंटिस्ट अवॉर्ड और यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड शामिल हैं। उनके नाम चार पेटेंट दर्ज हैं, जिनमें एक यूनाइटेड किंगडम और तीन भारत सरकार द्वारा स्वीकृत हैं, जो उनके शोध कार्यों की गुणवत्ता और नवाचार क्षमता को दर्शाते हैं।

कॉलेज प्रशासन, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए डॉ. हुसैन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

DELAYED TRAINS ON CHANDIL TATA SECTION, CM DEMAND,IMMEDIATE ACTION चांडिल–टाटा रेलखंड पर लेट ट्रेनों को लेकर सख्त हुए सीएम, रेल मंत्री से तुरंत कार्रवाई...

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने चांडिल–टाटा रेल सेक्शन में यात्री ट्रेनों की लगातार देरी पर गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इस स्थिति...

BLAST IN JALANDHAR AND AMRITSAR जालंधर के बाद अमृतसर में भी धमाका, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर : पंजाब में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले जालंधर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत