सम्राट कैबिनेट विस्तार में जातीय और महिला संतुलन पर जोर, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 32 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में पुराने चेहरों के साथ कई नए नेताओं को भी मौका दिया गया। सरकार ने मंत्रिमंडल गठन में जातीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया है।नए मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 15, जदयू से 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।महिला प्रतिनिधित्व की बात करें तो कैबिनेट में कुल पांच महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें जदयू से लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता और शीला मंडल को जगह मिली है, जबकि भाजपा ने रमा निषाद और श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया है।जातीय समीकरण को साधने के लिए सभी प्रमुख वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। राजपूत समाज से सबसे अधिक चार नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वहीं भूमिहार और ब्राह्मण समाज के नेताओं को भी जगह दी गई है।अति पिछड़ा वर्ग को साधने पर भी सरकार ने विशेष जोर दिया है। रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, रामचंद्र प्रसाद, मदन सहनी, दामोदर रावत, बुलो मंडल और शीला मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वैश्य समाज से दिलीप जायसवाल, केदार गुप्ता, अरुण शंकर प्रसाद और श्वेता गुप्ता को मौका मिला है।दलित समुदाय से भाजपा और जदयू ने लखेंद्र पासवान, नंद किशोर राम, सुनील कुमार, रत्नेश सदा और अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। वहीं एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन भी दलित चेहरों के रूप में शामिल किए गए हैं।मुस्लिम समाज से आने वाले जमा खान को एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह मिली है, जबकि यादव समाज का प्रतिनिधित्व रामकृपाल यादव कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

Amul-Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के बाद Mother Dairy ने भी दूध की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

One year ban on gutkha and pan masala in Jharkhand झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा...

रांची : सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड सरकार ने राज्यभर में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा...

triple murder in Jamshedpur जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एग्रिको में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या...

टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह ने दिया घटना को अंजाम वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को फोन कर दी घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत