बहरागोड़ा में हाथियों का तांडव, 5 एकड़ गरमा धान की फसल बर्बाद; दहशत में किसान रातभर कर रहे पहरा

बहरागोड़ा : कोल्हान के तीनों जिलों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में हाथियों के हमलों में आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, वहीं अब किसानों की मेहनत से तैयार फसलें भी इनके तांडव की भेंट चढ़ रही हैं। ताजा मामला बहरागोड़ा प्रखंड के आँगरीसोल गांव का है, जहां रविवार देर रात आठ जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया।

हाथियों ने गांव के खेतों में घुसकर करीब पांच एकड़ में लगी गरमा धान की तैयार फसल को पूरी तरह रौंद डाला। किसान लाल मोहन मांडी, भूतेश्वर मांडी समेत कई ग्रामीणों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में बर्बाद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड अचानक खेतों में पहुंचा और देखते ही देखते धान की बालियों को तहस-नहस कर दिया।

हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीणों ने मशाल, ढोल और पटाखों का सहारा लिया। काफी देर तक ग्रामीण हाथियों को खेतों से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथियों का दल इलाके में डेरा जमाए हुए है, जिसके कारण गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थिति ऐसी हो गई है कि किसान अब रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में और अधिक नुकसान हो सकता है।

इधर सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के झुंड को पश्चिम बंगाल सीमा की ओर खदेड़ दिया। हालांकि ग्रामीणों में अब भी दहशत कायम है, क्योंकि हाथियों के दोबारा लौटने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से फसल क्षति का मुआवजा देने तथा हाथियों के आतंक से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

JEE Advanced 2026 Admit Card जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा शेड्यूल

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले...

सात साल से लापता बच्ची का सुराग नहीं : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, 2018 से गुमला में तैनात सभी एसपी व आईओ तलब

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 से लापता एक बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाने पर पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत