BENGAL ELECTION फाल्टा में सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश, 21 मई को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है। अब यहां 21 मई को मतदान और 24 मई को मतगणना होगी


कोलकाता : पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने अभूतपूर्व फैसला लेते हुए सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के मुताबिक, फाल्टा में 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 24 मई को की जाएगी।

यह निर्णय राज्य के हालिया चुनावी इतिहास में बेहद असामान्य माना जा रहा है, क्योंकि पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक साथ पुनर्मतदान का आदेश विरले ही देखने को मिलता है। आयोग के निर्देश के अनुसार, सभी मुख्य और सहायक मतदान केंद्रों पर नए सिरे से वोटिंग कराई जाएगी। इसके चलते फाल्टा सीट के नतीजे 4 मई को घोषित होने वाले अन्य 293 सीटों के परिणामों से अलग रखे जाएंगे।

दरअसल, फाल्टा में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था। इस दौरान कई बूथों पर मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने, ईवीएम पर स्टिकर चिपकाने और मतदाताओं को वोट डालने से रोकने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। इन आरोपों के बाद स्थानीय लोगों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और पुनर्मतदान की मांग तेज हो गई।

राज्य के विशेष रोल पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने बताया कि आयोग को मिली शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं, इससे पहले मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के कुछ बूथों पर भी पुनर्मतदान कराया जा चुका है।

फाल्टा में मतदाताओं को धमकाने के आरोप भी सामने आए हैं। आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर पुलिस को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें विशेष पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव डाला गया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस निर्देशों का पालन नहीं करती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुए हैं। जहां बाकी सीटों की मतगणना 4 मई को होगी, वहीं फाल्टा का परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

भागलपुर। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को निर्माणाधीन पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य...

जमशेदपुर में 100 से अधिक रक्तवीरों का सम्मान, आनंद मार्ग ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से शहर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक रक्तदाताओं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, लेटलतीफी के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान

== सैकड़ों यात्रियों ने दर्ज कराई शिकायत, सरयू राय ने भी दिया समर्थन,यात्रियों ने जाहिर की नाराजगी जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की...

जमशेदपुर में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मिली गर्मी से राहत, जनजीवन प्रभावित

JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर में बुधवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। आसमान में घने बादल छाने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत