जमशेदपुर में 100 से अधिक रक्तवीरों का सम्मान, आनंद मार्ग ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से शहर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आनंद मार्ग आश्रम, गदरा में संपन्न हुआ।

सम्मानित किए गए सभी रक्तदाता वे हैं, जिन्होंने आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया है। इस अवसर पर भय पर विजय प्राप्त कर मानवता की सेवा करने वाले इन रक्तवीरों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उन्हें आशीर्वचन प्रदान किए। इस दौरान वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे एक महान और अद्वितीय दान बताया, जिसका कोई विकल्प नहीं है।

सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान के साथ आध्यात्मिक भाव का जुड़ना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति सकारात्मक और निस्वार्थ भावना से रक्तदान करता है, तो इसका असर न केवल मन पर बल्कि शरीर पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया गया रक्तदान दोहरे पुण्य का कार्य है—एक ओर जरूरतमंदों की मदद और दूसरी ओर आत्मिक संतोष।

उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने वाले लोग वास्तव में ‘रक्तवीर’ हैं, क्योंकि वे भय पर विजय पाकर यह कार्य करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुसार 90 दिनों के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले इन सभी रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में निर्माणाधीन प्लांट में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

ADITYAPUR सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दो मजदूर...

वर्कर्स कॉलेज में मुख्य द्वार का छज्जा गिरा

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई, कई छात्र बाल-बाल बचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मिली गर्मी से राहत, जनजीवन प्रभावित

JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर में बुधवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। आसमान में घने बादल छाने...

ममता की साख बनाम बीजेपी की चुनौती, 4 मई को तय होगा सत्ता का संग्राम

Bengal Elections 2026 कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। अप्रैल में दो चरणों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत