सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी करेंगे सुरों से भक्तों को भाव-विभोर

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में सावन माह के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त 2026 को भक्ति और आस्था का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस खास मौके पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनोज तिवारी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर हजारों शिव भक्तों को भक्ति-रस में सराबोर करेंगे।

‘हर हर महादेव सेवा संघ’ के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। इस संबंध में अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि उनके भजनों में एक अद्भुत आकर्षण है, जो सीधे श्रद्धालुओं के दिल को छूता है और उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ देता है।

यह भजन संध्या इस वर्ष अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जो इसकी लोकप्रियता और निरंतरता का प्रतीक है। शहर के लोग हर साल इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जहां हजारों श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से शामिल होते हैं, वहीं लाखों लोग अप्रत्यक्ष रूप से इसका आनंद उठाते हैं।

कार्यक्रम को बेहद गरिमामय माहौल में आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी जाति, वर्ग, धर्म और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एक साथ भाग लेते हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश, राज्य और शहर की खुशहाली, आपसी सौहार्द और राष्ट्र की प्रगति की कामना करना है।

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय और भंडारे की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। साथ ही शहर के प्रमुख और विशिष्ट व्यक्तियों को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।

यह भजन संध्या न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा भावना और राष्ट्रहित के संकल्प को मजबूत करने का भी एक सशक्त मंच है।

मालूम हो कि वर्ष 2026 में सावन (श्रावण) का महीना 30 जुलाई (गुरुवार) से शुरू होकर 28 अगस्त (शुक्रवार) तक रहेगा।

सावन सोमवार 2026

पहला सोमवार: 3 अगस्त
सावन का दूसरा सोमवार: 10 अगस्त
सावन का तीसरा सोमवार: 17 अगस्त
सावन का चौथा व अंतिम सोमवार: 24 अगस्त

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में बड़ा फैसला: सड़क हादसे में मौत पर आश्रितों को अब 4 लाख मुआवजा

Road Accident Compensation Increased रांची: झारखंड सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय...

ममता की साख बनाम बीजेपी की चुनौती, 4 मई को तय होगा सत्ता का संग्राम

Bengal Elections 2026 कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। अप्रैल में दो चरणों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी पर सरयू राय का हमला- चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारी दे रहे भ्रामक आंकड़े

-- ट्रेनों की देरी को लेकर आंदोलन बना जनमुद्दा -- अधिकारियों पर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप -- टाटानगर में समय पर...

No anti-incumbency against Mamata : पश्चिम बंगाल में सभी पार्टियों पर SIR का असर, योजनाओं पर टिका भरोसा

मतदाताओं को आयुष्मान भारत योजना की कमी नहीं होती महसूस स्वास्थ्य साथी योजना से भी हो रहा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज रोजगार के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत