लू की चपेट में आए झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, रांची में भर्ती; सीएम हेमंत सोरेन ने लिया हालचाल

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार सुबह रांची के लालपुर स्थित सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी और लू लगने की आशंका है, जिससे उन्हें कमजोरी और असहजता महसूस हुई।

बताया जा रहा है कि मंत्री पिछले कई दिनों से पश्चिम बंगाल में लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। अत्यधिक गर्मी और लगातार यात्रा के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा। सोमवार को वे बंगाल से सीधे मेदिनीनगर (पलामू) पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे उसी शाम रांची लौट आए, लेकिन रात में तबीयत और खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वित्त मंत्री की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है और आवश्यक मेडिकल टेस्ट व उपचार जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में छात्रों के स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण की मांग

जमशेदपुर में छात्रों में बढ़ती स्क्रीन लत को लेकर चिंता बढ़ी, कर्नाटक मॉडल की तर्ज पर झारखंड में स्क्रीन टाइम सीमित करने की मांग उठी।

ICSE-ISC Result 2026 आज 11 बजे होगा जारी, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पोटका में राशन नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पीडीएस डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े राशन कार्डधारियों (उपभोक्ताओं) का गुस्सा खुलकर सामने...

अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रचा इतिहास

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा, चाईबासा बार परिसर में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत