पोटका-बागबेड़ा में अवैध बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जमशेदपुर: अवैध मदिरा की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में गणेश पात्रो के घर और उससे संचालित किराना दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की करीब 10.260 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि, छापेमारी के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा रोड स्थित संवेदनशील इलाके में की गई कार्रवाई में राज कुमार सिंह के घर से लगभग 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। टीम की मुस्तैदी से आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार अभियुक्त की तलाश में छापेमारी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ट्रेनों की लेटलतीफी पर सरयू राय का हमला- चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारी दे रहे भ्रामक आंकड़े

-- ट्रेनों की देरी को लेकर आंदोलन बना जनमुद्दा -- अधिकारियों पर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप -- टाटानगर में समय पर...

JSSC-JTET नियमावली बरकरार: मगही, भोजपुरी और अंगिका फिलहाल बाहर, भाषा विवाद पर बनेगी समिति

मुख्य बिंदु TET नियमावली-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, भाषा सूची में कोई बदलाव नहीं मगही, भोजपुरी और अंगिका फिलहाल क्षेत्रीय भाषा सूची से बाहर मंत्री...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में गर्मी का कहर, बच्चे बेहाल

जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी और लू से स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं और अभिभावकों ने स्कूल समय बदलने की मांग की है।

GPT-5.5 LAUCNCHED : अब AI खुद करेगा कंप्यूटर के काम, OpenAI का दावा

….AI अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, काम भी करेगा….कोडिंग और डेटा एनालिसिस में बड़ी मदद….एजेंटिक AI फीचर से खुद मॉनिटर करेगा टास्क….फिलहाल प्रीमियम यूजर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत