जमशेदपुर में सघन चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

JAMSHEDPUR में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना पुलिस ने 27-28 अप्रैल 2026 की रात विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। पुलिस वाहन देखते ही वह दिशा बदलकर भागने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा (30) बताया। तलाशी लेने पर उसके कमर के बाईं ओर से 7.65 बोर का देशी पिस्टल और एक लोहे का मैगजीन बरामद हुआ। आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। सिदगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पोटका थाना में पहले से मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निरीक्षण में खुली कस्तूरबा विद्यालय की पोल, वार्डन ने विधायक को नहीं पहचाना

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर का मामला झारखंड और भारत की जनसंख्या नहीं बता पाए बच्चे बीपीएल बच्चों का दाखिला नहीं लेने की मिली शिकायत जिला शिक्षा...

फर्जीवाड़े के आरोप से पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा बरी

CHAIBASA: कथित फर्जीवाड़ा मामले में भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा को अदालत से राहत मिली है। जगन्नाथपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

टिनप्लेट में गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस की कार्रवाई में 4 किलो से ज्यादा माल जब्त

करीब 4 किलो 30 ग्राम गांजा (चार पैकेट) मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05EE-8424) जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत