झारखंड सेवा शक्ति (JSS) का शुभारंभ: युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को जोड़कर सामाजिक बदलाव का संकल्प

रांची। सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के समस्याओं के लिए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस क्लब में झारखंड सेवा शक्ति (जेएसएस)लांच किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति का शुद्धिकरण करेगा सेवा शक्ति। डॉ अभिषेक ने कहा कि झारखंड के युवाओं, प्रबुद्धजनों और गरीब तबके के लोगों का जोड़ेगा जेएसएस। इस अवसर पर संगठन की आगामी दिशा, कार्ययोजना और संरचना को अंतिम रूप देने के लिए कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक में संगठन के संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, सदस्यों और आमंत्रित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसके तहत व्यक्तित्व निर्माण, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा सेवा, शिक्षा तथा व्यवहारिक ज्ञान के प्रसार पर विशेष बल दिया जाएगा. संगठन ने नशामुक्ति अभियान, सामाजिक समरसता, जाति एवं धर्म के भेदभाव को समाप्त करने, संस्कार और आपसी प्रेमभाव को बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रकृति संरक्षण, खेलकूद को बढ़ावा देने, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठन, राजनीतिक जागरूकता फैलाने तथा नए नेतृत्वकतार्ओं को तैयार करने को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।संगठन ने आम लोगों को उनके सामाजिक एवं सरकारी अधिकार दिलाने, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और आंदोलन चलाने की प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया।पदाधिकारियों की घोषणा : संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ संचालन के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। डॉ. अभिषेक सिंह को संयोजक, विनोद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। डॉ. मिनाक्षी सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष, जैकी अहमद को युवा मोर्चा अध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह और तारिक अनवर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं विवेक सिंह महासचिव, दिलीप प्रसाद और अश्वनी सिंह सचिव, भृगु राम संगठन मंत्री तथा राहुल ओझा को प्रचारक बनाया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

हजारीबाग के दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में आग लगी, जिससे टेलर जलकर खाक हो गया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में चला हस्ताक्षर अभियान

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी के विरोध में रविवार को टाटानगर स्टेशन परिसर में रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्कूल प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

गिरिडीह में स्कूल प्रिंसिपल पर 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जांच जारी है।

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत