चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-32 बाईपास पर भालुककोचा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेलर धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था, जबकि तीनों युवक चांडिल से स्टेशन की तरफ जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर बाइक समेत युवकों को करीब 50 फीट तक घसीटता चला गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान झिमरी गांव निवासी रोहित महतो के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथी आकाश और कांति महतो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कॉलेज से वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SDPO SARAIKELA संग बातचीत बेनतीजा, परिजनों को थाने बुलाकर वार्ता का आग्रह

16 अप्रैल को संध्या 7 बजे राजनगर स्थित तारा होटल के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे पशु चिकित्सक रातू हांसदा राजनगर सामुदायिक...

Jamshedpur DC Review Meeting: प्रशासन को सख्त निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और पेयजल-बिजली पर फोकस

==राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और भूमि मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश JAMSHEDPUR : जमशेदपुर समाहरणालय में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

तीन महीने का वेतन को लेकर सड़क पर उतरीं 3000 महिलाएं, रांची में गारमेंट कंपनी के खिलाफ बवाल

हर महीने की सैलरी का वादा बना मजाक ओवरटाइम काम, लेकिन भुगतान नहीं कम वेतन में बढ़ता आर्थिक संकट प्रबंधन ने बताया ग्लोबल कारण जमीन आवंटन पर भी...

Bengal elections: पहले चरण में 91.78% मतदान, आजादी के बाद रिकॉर्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड भागीदारी दिखाई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत