ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में चला हस्ताक्षर अभियान

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी के विरोध में रविवार को टाटानगर स्टेशन परिसर में रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में यात्रियों ने इसमें भाग लिया। अभियान की शुरूआत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्वयं हस्ताक्षर कर की। इसके बाद यात्रियों ने उत्साहपूर्वक ह्वाइट बोर्ड और फॉर्म पर अपने हस्ताक्षर दर्ज कर विरोध जताया। कई लोगों ने मौके पर ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

सुबह से ही स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने वाले अधिकांश यात्रियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। हस्ताक्षर के लिए दो स्थान बनाए गए थे। एक प्लेटफॉर्म नंबर एक के प्रवेश मार्ग के पास और दूसरा टिकट बुकिंग कार्यालय के समीप। डिजिटल माध्यम से भी समर्थन दर्ज किया गया, जहां लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी सहमति दी।

सरयू राय ने रेलवे अधिकारियों के रवैये को चिंताजनक बताते हुए कहा कि यात्री ट्रेनों की अनदेखी कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो रेल पटरियों पर बैठकर विरोध किया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने भी रेलवे प्रशासन के नकारात्मक रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। आफताब अहमद सिद्दिकी, सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह और अजय कुमार सहित कई लोगों ने रेलवे पर यात्रियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

अभियान में आशुतोष राय, अमृता मिश्रा, अमित शर्मा, नीरज सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, अंजली सिंह, कौशल, निर्मल सिंह, रणजीत प्रसाद, दुर्गा राव, जीतेंद्र सिंह, विकास सहनी, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, शेषनाथ पाठक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के आजादनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार...

जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर 50 लाख की चोरी, बंद मकान को बनाया निशाना

बर्मामाइंस के कैलाश नगर में वारदात, ताला तोड़कर घर में घुसे चोरअलमारी-लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफपरिवार बाहर गया था, पड़ोसी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के मानगो में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा

जमशेदपुर। मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन...

चाकुलिया के कालियाम में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, घटिया काम का आरोप लगाकर कार्य रुकवाया

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत चल रहे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत