जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर 50 लाख की चोरी, बंद मकान को बनाया निशाना

बर्मामाइंस के कैलाश नगर में वारदात, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
अलमारी-लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ
परिवार बाहर गया था, पड़ोसी को दी गई थी घर की चाबी

जमशेदपुर: शहर में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का है, जहां बंद पड़े एक घर में घुसकर चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ा ली। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने इस बार आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के एक जवान के घर को ही निशाना बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार, आईआरबी जवान नितेश कुमार झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की निगरानी के लिए चाबी पड़ोसी को सौंपी गई थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर देखने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, चोरी में करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी गायब हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल, खबर लिखे जाने तक थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

गम्हरिया में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीटी दास और ममता बेज ने समर्थकों संग की घर वापसी

=जोबा माझी की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन=केपी सोरेन के आवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह, झामुमो में शामिल हुए दर्जनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत