जमशेदपुर के आजादनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, हालांकि समय रहते लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बारात धूमधाम से मैरेज हॉल की ओर बढ़ रही थी और बाराती आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी पास में खड़ी स्कॉर्पियो पर जा गिरी, जिससे वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों और बारातियों में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही ही इस घटना का मुख्य कारण बनी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा

जमशेदपुर। मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन...

जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर 50 लाख की चोरी, बंद मकान को बनाया निशाना

बर्मामाइंस के कैलाश नगर में वारदात, ताला तोड़कर घर में घुसे चोरअलमारी-लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफपरिवार बाहर गया था, पड़ोसी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ओल्ड पुरुलिया रोड पर वाहन चेकिंग को लेकर बवाल, पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बार फिर पुलिस और स्थानीय लोगों के...

पश्चिम एशिया तनाव का असर : सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। लगातार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत