ओल्ड पुरुलिया रोड पर वाहन चेकिंग को लेकर बवाल, पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बार फिर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर काफी देर तक तनाव बना रहा और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस नेता शहनवाज़ ने आरोप लगाया कि आसपास के फ्लैटों से निकलने वाले लोगों, खासकर बच्चों को स्कूल छोड़ने या रोजमर्रा के काम से जाने वालों को एएसआई अरविंद द्वारा रोका जाता है और कथित रूप से जबरन चालान काटा जाता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को चालान की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

वहीं, एक युवक ने दावा किया कि बंगाल नंबर की एक गाड़ी को रोककर उसका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया। युवक के मुताबिक, विरोध करने पर एएसआई ने राजनीतिक टिप्पणी कर दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि, एएसआई अरविंद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिस वाहन को रोका गया, उसके पास वैध दस्तावेज नहीं थे और उसे छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध जाकर वाहन छोड़ना संभव नहीं है और इसके लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई थी।

एएसआई ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित युवक ने बाद में कई लोगों को मौके पर बुला लिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और उन पर झूठे आरोप लगाए गए।

फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है, लेकिन इस घटना ने वाहन चेकिंग के तौर-तरीकों और पुलिस-जनता के बीच संवाद को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत