बंगाल में थमा चुनावी शोर, दूसरे चरण के लिए मतदान 29 को, 1448 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे 3.21 करोड़ मतदाता

West Bengal Assembly Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रचार अभियान सोमवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इसके साथ ही 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू हो गया है, जिसके दौरान किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार प्रतिबंधित रहेगा।

प्रचार के अंतिम दिन नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के जगतदल में अपनी आखिरी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और वे अगले महीने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिर आएंगे।

दूसरे चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना और कोलकाता क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर कुल 1,448 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार ईवीएम और बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर, नाम, क्रमांक और चुनाव चिन्ह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की है।

मतदाता आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 3,21,73,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दूसरे चरण का मतदान अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत करीब एक करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए और आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। दूसरी ओर, वाम मोर्चा और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट ने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा, हालांकि उनका फोकस ज्यादा तृणमूल कांग्रेस पर रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चांडिल में तेज रफ्तार बस का कहर: हाईवे पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत

इलाज करा कर लौट रही थीं घर, एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, मृतका कोकी देवी टूईडुंगरी गांव की थीं निवासी चांडिल। कोल्हान के तीनों जिलों...

रातभर अंधेरे में रहा बेड़ाडीपा, सुबह नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही बहाल हुई बिजली

JAMSHEDPUR (पूर्वी घाघीडीह): बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के पास बीती रात ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे इलाके में अचानक अंधेरा छा गया। बिजली गुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 : 99.60% अंक हासिल कर हजारीबाग की प्रियांशु बनीं स्टेट टॉपर

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने गुरुवार को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार...

landslide in Dhanbad’s Tandabari: 10 घर जमींदोज, 4 घायल, लोगों में भारी आक्रोश

धनबाद : बाघमारा प्रखंड स्थित सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात बड़ा भू-धसान हादसा हुआ, जिसमें करीब 10 घर जमीन में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत