मोहरदा में पीएम आवास योजना पर सरयू राय का निरीक्षण, जुडको पर भड़के

देरी पर उठे सवाल, बोले—जांच के लिए CAG को लिखेंगे

  • सचिव भ्रम की स्थिति में, दो दिन का वक्त मांगा
  • 80 लाभुकों ने लिया बिजली कनेक्शन, मीटर अब तक नहीं
  • पूरा भुगतान के बाद भी नहीं मिली चाबी
  • सीएम/मंत्री ऑनलाइन उद्घाटन करें

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मोहरदा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों के निर्माण में हो रही देरी और तैयार घरों को लाभुकों को न सौंपे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) को पत्र लिखकर जुडको के खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सरयू राय ने बताया कि एक दिन पहले क्षेत्र के कई महिला-पुरुष उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पहुंचे थे और अपनी समस्याएं रखी थीं। उसी के आधार पर वह मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लाभुकों ने बिजली कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया है, वे अब ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे और मजबूरी में घरों में प्रवेश कर सकते हैं। जब पूरा भुगतान हो चुका है तो चाबी देने में देरी क्यों की जा रही है? सरकार गरीबों के साथ मजाक न करे।

जुडको पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संस्था की लापरवाही के कारण योजना में अनावश्यक देरी हो रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी केवल दो ब्लॉक ही पूरी तरह तैयार हैं, जबकि अन्य ब्लॉकों का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश लाभुक आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्होंने किसी तरह पैसे जमा किए हैं। कई लोगों ने बैंक से कर्ज लेकर ईएमआई देना शुरू कर दिया है, साथ ही किराये के मकान में रहने का खर्च भी उठा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें घर नहीं मिल रहा है।

बिजली कनेक्शन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 80 लोगों ने कनेक्शन ले लिया है, लेकिन अब तक मीटर नहीं लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित विभागों की अनुमति मिलते ही कनेक्शन तुरंत दिया जा सकता है।

सरयू राय ने कहा कि यदि उद्घाटन के कारण प्रक्रिया रोकी गई है तो मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री ऑनलाइन उद्घाटन कर दें, ताकि लाभुकों को जल्द से जल्द मकान मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब और देरी उचित नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में टीपीसी के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

ओरमांझी में 10 लाख रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादी धराए पुलिस ने हथियार और आपत्तिजनक सामान किया बरामद कई जिलों में लेवी वसूली व अन्य आपराधिक...

जमशेदपुर के धातकीडीह में लिफ्ट गिरने से महिला गंभीर, टीएमएच के सीसीयू में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक गिर गई।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी करेंगे सुरों से भक्तों को भाव-विभोर

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में सावन माह के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त 2026 को भक्ति और आस्था का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है।...

नागरिकता नियम 2026 लागू : Overseas Citizenship of India आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन, नाबालिगों के पासपोर्ट पर सख्ती

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नागरिकता से जुड़े प्रावधानों में बड़ा बदलाव करते हुए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। गृह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत