खेलो अस्मिता बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमके जमशेदपुर के खिलाड़ी, चार पदक किए अपने नाम

Jamshedpur players shine in Khelo Asmita Boxing Championship

JAMSHEDPUR : देश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत उभरते खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

इसी कड़ी में सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में पूर्वी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘खेलो अस्मिता बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ में मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए।

पदक विजेताओं में रागिनी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि दिव्या सोया और मानसी सरदार ने रजत पदक जीता। तृप्ति कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी रूपा रानी तिर्की मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खिलाड़ियों ने कोच विवेक दास के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि पूर्व मुक्केबाज गुलाम गौस टीम मैनेजर की भूमिका में रहे।

वहीं, मानगो बॉक्सिंग सेंटर (MBC) के कोच विजय सोय ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

WEST BENGAL VIOLENCE बंगाल में जीत के जश्न के बीच भड़की हिंसा, टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी

टॉलीगंज और हावड़ा में सबसे ज्यादा बवाल, कई दफ्तर बने निशाना, प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ा दी सुरक्षा, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के...

जुगसलाई में पुलिस बनकर ठगी, बुजुर्ग से गहने लूटे

जमशेदपुर के जुगसलाई में दो बदमाशों ने पुलिस बनकर बुजुर्ग से गहने ठग लिए, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत

सरायकेला के चांडिल क्षेत्र में हाथी हमले में एक व्यक्ति की मौत से गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने समाधान की मांग की है।

हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। धार्मिक दबाव और महिला उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधियों ने गुरुवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत