राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में प्रसव से मां-बच्चे की मौत पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजा और कार्रवाई की मांग

राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था की भारी लापरवाही के बीच मोबाइल की रोशनी में कराए गए प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान घोर लापरवाही के कारण प्रसूता विनीता बानरा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़कों पर उतर आई। जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू चौक से सीएचसी गेट तक विरोध मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सीएचसी के मुख्य द्वार के सामने धरना देते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अस्पताल में न तो समुचित बिजली व्यवस्था थी और न ही कोई बैकअप सुविधा, जिसके कारण मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराना पड़ा—जो अंततः मां और बच्चे की मौत का कारण बना।

धरना में शामिल पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी सरकारी अस्पतालों में बिजली और बैकअप जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव होना बेहद शर्मनाक है। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि “संस्थागत हत्या” का मामला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। गीता कोड़ा ने मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों, नर्सों और अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। इस दौरान प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला मंत्री सूर्या देवी, भुवनेश्वर महतो, बलदेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मनसा लोहार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुवा सेल खदान में आंदोलन के बीच ठेका मजदूरों पर संकट, प्रबंधन के फैसले से बढ़ा तनाव

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को...

YASHRAJ ARRESTED IN VIKRAM SHARMA MURDER CASE सिल्वर सिटी जिम हत्याकांड में बड़ा खुलासा : 1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर/सहारनपुर : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड, जिसे सिल्वर सिटी जिम कांड के नाम से भी जाना जाता है, में फरार चल रहे...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने जलग्रहण विकास और जलवायु अनुकूलन को मजबूत करने की दिशा में सहयोग के दायरे का विस्तार किया

जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन परियोजना को लागू करने के लिए अपने सहयोग के महत्वपूर्ण...

INTERNATIONAL NURSES DAY 2026 टाटा मेन हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 का भव्य आयोजन

जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) द्वारा 12 मई 2026 को सोनारी स्थित बिंदाल मॉल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 बड़े उत्साह और गर्व...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत