YASHRAJ ARRESTED IN VIKRAM SHARMA MURDER CASE सिल्वर सिटी जिम हत्याकांड में बड़ा खुलासा : 1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर/सहारनपुर : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड, जिसे सिल्वर सिटी जिम कांड के नाम से भी जाना जाता है, में फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को देहरादून पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को पूरे मामले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही है।

जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है कि यशराज सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था। उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विक्रम शर्मा की हत्या की पूरी योजना तैयार की थी और वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दिसंबर 2025 में नोएडा और दिल्ली में भी विक्रम शर्मा की हत्या की कोशिश की थी। हालांकि, भीड़भाड़ और सुरक्षा कारणों से वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून में जिम के बाहर रेकी कर हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यशराज ने ही शूटरों को रांची से दिल्ली भेजने के लिए Paytm के माध्यम से फ्लाइट टिकट और अन्य खर्चों की व्यवस्था की थी। हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी, होटल बुकिंग और अन्य लॉजिस्टिक खर्चों का भुगतान भी UPI के जरिए किया गया था। जांच एजेंसियां अब डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

वारदात के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में अपनी बुआ के घर छिपा हुआ था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने पिता के वकील से कानूनी सलाह लेने सहारनपुर पहुंचने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पहले से जाल बिछाए बैठी STF और देहरादून पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यशराज की गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले में अन्य आरोपियों, फंडिंग नेटवर्क और साजिश से जुड़े लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल...

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सिदगोड़ा आकाशदीप प्लाजा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई महिला, चालक वाहन छोड़कर फरार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे पैदल जा...

चाकुलिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत