आधी रात घर में घुसी आदित्यपुर पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे को छुड़ाने के बदले की अश्लील मांग!

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पुलिसिया दमन और बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लेकर पीड़ित महिला पुतुल गोप बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और आदित्यपुर थाना प्रभारी समेत टाइगर मोबाइल के जवानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, टाइगर मोबाइल के जवान नीतीश पांडे, राघवेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुस आए और उनके बेटे जिसू गोप को उठाकर थाना ले गए। परिवार का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, छेड़खानी की और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने महिला से कहा, “तुम खुश कर दो, तुम्हारे बेटे को छोड़ देंगे।” जब परिवार के छोटे बेटे ने इसका विरोध किया तो उसे भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

महिला ने आरोप लगाया कि जिस दिन से उसके बेटे को थाना ले जाया गया, उसी दिन से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि थाना में जिसू गोप पर जबरन आर्म्स रखने की बात कबूल करवाने का दबाव बनाया गया।

पीड़िता के अनुसार जब वह अपने बेटे से मिलने थाना पहुंची तो उसने रोते हुए कहा, “मुझे बचा लो, नहीं तो मैं सुसाइड कर लूंगा।” परिवार ने दावा किया कि जिस मामले में उसके बेटे को उठाया गया, वह एक गाड़ी तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा है, जबकि घटना के समय वह कंपनी में काम कर रहा था। इसके बावजूद केवल शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या मामला सिर्फ जांच तक सीमित रह जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कर्नाटक कांग्रेस संकट: नाराज मंत्री मुनियप्पा ने खाद्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने से इनकार किया

बेंगलुरु, 5 जून (आईएएनएस)। डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के लिए एक और झटका तब लगा, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और...

‘ट्रायल के जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस मामले के आरोपी को जमानत दी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत एक शख्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत