आवारा कुत्तों के हमले से घायल हिरण का ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, वन विभाग को सौंपा

नोवामुंडी : पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी बस्ती स्थित एमएन घोष इलाके में ग्रामीणों ने रविवार को आवारा कुत्तों के हमले से एक जंगली हिरण की जान बचा ली। घायल हिरण को ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के हवाले कर दिया, जिसके बाद वनकर्मियों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, जंगल से सटे एमएन घोष बस्ती क्षेत्र में अक्सर जंगली हिरण विचरण करते नजर आते हैं। ग्रामीण गोविंद करुवा ने बताया कि घटना से पहले भी आसपास की झाड़ियों में हिरण को देखा गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरण पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे हिरण को कुत्तों ने दबोच लिया और उसके पैरों व गर्दन पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिरण के घायल होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से बचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने नोवामुंडी बस्ती के मुंडा मनवीर देव सुरेन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मुंडा ने वन विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद वनकर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायल हिरण को रेस्क्यू कर वन कार्यालय ले गए।

नोवामुंडी वन परिक्षेत्र के वनकर्मी अमित महतो ने बताया कि हिरण का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। यदि सोमवार तक उसकी स्थिति सामान्य रही तो उसे बेहतर इलाज के लिए जिला कार्यालय ले जाया जाएगा। स्वस्थ होने के बाद हिरण को फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की लॉन्चिंग, कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दावा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की लॉन्चिंग सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत