950 toll plazas across the country will be barrier-free दिसंबर तक देश के 950 टोल प्लाजा होंगे बैरियर फ्री, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर घर पहुंचेगा ई-चालान

दिसंबर तक 950 टोल प्लाजा होंगे बैरियर फ्री

सीट बेल्ट और मोबाइल इस्तेमाल पर कटेगा ऑटो ई-चालान

एक्सप्रेस-वे पर 1700 जगह मोबाइल नेटवर्क की समस्या

हादसे की स्थिति में 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस





नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने सोमवार को दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा को बैरियर फ्री सिस्टम से जोड़ते हुए घोषणा की कि दिसंबर 2026 तक देश के चार और उससे अधिक लेन वाले करीब 950 टोल प्लाजा को इसी तकनीक से लैस कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से हर साल लगभग 285 करोड़ रुपये की बचत होगी और करीब 81 हजार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

नितिन गडकरी ने बताया कि यह दुनिया की बेहतरीन तकनीकों में से एक है, जिससे टोल पर वाहनों की लंबी कतारें खत्म होंगी और सफर अधिक सुगम बनेगा। इसके साथ ही हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक कैमरे और एआई आधारित निगरानी प्रणाली भी लगाई जा रही है।

अब अगर कोई चालक गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाएगा या मोबाइल फोन पर बात करते हुए पकड़ा जाएगा तो कैमरे उसकी तस्वीर रिकॉर्ड कर सीधे ई-चालान जारी करेंगे। कार की फ्रंट सीट पर बैठे दूसरे यात्री के सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी स्वत: ई-चालान भेजा जाएगा।

इधर, देशभर के एक्सप्रेस-वे पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी सामने आई है। एनएचएआई के सर्वे में 1700 से अधिक ऐसे स्पॉट मिले हैं, जहां यात्रा के दौरान मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है। कई जगहों पर पांच से आठ किलोमीटर तक फोन कॉल और इंटरनेट सेवा बाधित रहती है।

एनएचएआई चेयरमैन Santosh Kumar Yadav ने कहा कि हाईवे पर नेटवर्क नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। इस समस्या के समाधान के लिए दूरसंचार मंत्रालय और ट्राई के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, ताकि एक्सप्रेस-वे पर बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके।

इसके अलावा एनएचएआई एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को भी मजबूत कर रहा है। वर्तमान में दुर्घटना होने पर एंबुलेंस को मौके तक पहुंचने में औसतन 15 मिनट लगते हैं। इसे घटाकर 10 मिनट करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए हाईवे पर तय दूरी पर एंबुलेंस तैनात करने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी हादसे की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

SUICIDE OF TWO MINORS IN GOVINDPUR गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव में दो नाबालिगों की आत्महत्या से सनसनी, प्रेम प्रसंग और रहस्यमयी...

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र...

Elephants wreak havoc जमशेदपुर और सरायकेला में हाथियों का आतंक, कई गांवों में घर तोड़े, महिलाएं घायल

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के कई गांवों में हाथियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत