Elephants wreak havoc जमशेदपुर और सरायकेला में हाथियों का आतंक, कई गांवों में घर तोड़े, महिलाएं घायल





जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के कई गांवों में हाथियों के झुंड रात के समय बस्तियों में घुसकर घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग पूरी रात जागकर घरों की निगरानी करने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार चांडिल, ईचागढ़ और कुकडू प्रखंड में इन दिनों हाथियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया, बहरागोड़ा, घाटशिला और गुड़ाबांधा क्षेत्रों में भी हाथियों के झुंड लगातार गांवों में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ इलाकों में अकेला हाथी उत्पात मचा रहा है, जबकि कई जगह 20 से 25 हाथियों का बड़ा झुंड सक्रिय बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी घरों की दीवार तोड़कर अंदर घुस रहे हैं और घरों में रखा धान, चावल समेत अन्य खाद्यान्न बर्बाद कर रहे हैं। इसके अलावा खेतों में लगी गरमा धान और सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

ताजा घटना चौका क्षेत्र के आदरडीह गांव की है, जहां देर रात एक हाथी ने ग्राम प्रधान के घर पर हमला कर दिया। हाथी ने दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखा अनाज नष्ट कर दिया। घटना के दौरान मलबा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे।

इसी तरह डाइनमारी गांव में 20 से 25 हाथियों के झुंड ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए हमले में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। वहीं घर में रखा धान भी हाथियों ने खा लिया।

लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग को प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए जेएमएम-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए जेएमएम प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक जखीरा जब्त, प्रेशर कुकर बमों को निष्क्रिय किया गया

रायपुर, 7 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सुरक्षा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत