टाटा लीज एरिया में पानी-बिजली कनेक्शन को लेकर लोगों की परेशानी, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ने उठाया मुद्दा

जमशेदपुर। सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची स्थित टाटा लीज एरिया में रहने वाले लोगों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने टाटा लैंड विभाग के आरएम प्रवीण कुमार से मुलाकात की।

मुकुल मिश्रा ने उन्हें बताया कि इन इलाकों के बड़ी संख्या में निवासियों ने पानी और बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन की देरी के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इस मामले का जल्द समाधान जरूरी है।

इस पर आरएम प्रवीण कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

मुलाकात के दौरान मुकुल मिश्रा ने टाटा कंपनी पर अतिक्रमण हटाने के मामले में दोहरे रवैये का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनी की सुरक्षा टीम छोटे अतिक्रमणों पर तुरंत कार्रवाई करती है, जबकि बड़े अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाता। उनके अनुसार, बड़े लोगों को संरक्षण और छोटे लोगों पर कार्रवाई की वजह से अवैध अपार्टमेंटों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी मांग की कि जिन लोगों ने भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने और एनओसी लेने हेतु आवेदन किया है, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कर वैध आवेदकों को जल्द अनुमति दी जाए, ताकि वे समय पर अपना घर बना सकें।

इस दौरान शीतल खुल्लर, विनोद सिंह, काजल चौधरी और अशोक सिंह भी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल...

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दलमा में वन्य जीव संरक्षण पर दो दिवसीय सेमिनार, बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार तथा जैव विविधता परिषद की ओर से वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के...

उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, कहा-जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत