बोकारो स्टील की जमीन पर अतिक्रमण रोकने गई टीम पर हमला, पत्थरबाजी में दो होमगार्ड जवान घायल

बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 12ए काली मंदिर के पास बोकारो स्टील की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई सुरक्षा विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। अतिक्रमणकारियों ने सुरक्षा अधिकारियों और होमगार्ड जवानों पर जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से खाली जमीन पर अवैध कब्जा कर झोपड़ीनुमा घर बनाए जाने की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने अतिक्रमण रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और तीन वाहनों से पहुंचे अधिकारियों व जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा।

हमले में होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार घायल हो गए। दोनों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में बोकारो एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल से सटे अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। कार्रवाई के बाद हटाए गए कुछ लोग सेक्टर 12ए इलाके में दोबारा झोपड़ियां बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी को रोकने के लिए बोकारो स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम वहां पहुंची थी।

सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि बोकारो स्टील के टीए विभाग की ओर से सेक्टर-12 थाना में लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमला किया गया है और मामले में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मुजफ्फरनगर दंगे में जब मर रहे थे लोग तो अखिलेश सैफई में देख रहे थे नाच, ओपी राजभर ने साधा निशाना

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में यूपी चुनाव को लेकर कहा कि अब...

SARAIKELA KHARSAWAN : डॉ. अमरजीत सिंह डांडवाल बने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को गम्हरिया गुरुद्वारा परिसर में हुई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत