एग्रिको ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर, रात तक हंसता-खेलता परिवार सुबह मिला खामोश

सुप्रिया सिंह के रिश्तेदार और पति भी गहरे सदमे में

हत्या के बाद रविंद्र सिंह ने घर के पर्दों में लगा दी आग

किचन की गैस भी खोल दी थी, ताकि पूरा घर आग की चपेट में आ जाए

आठ घंटे तक घर के हर कोने की हुई जांच, हत्या में इस्तेमाल टांगी व हथौड़ा बरामद

जमशेदपुर : शहर के एग्रिको इलाके में सोमवार सुबह जो हुआ, उसने सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को अंदर तक झकझोर दिया। जिस घर से रविवार रात तक हंसी, बातचीत और सामान्य चहल-पहल की आवाजें आ रही थीं, उसी घर में सोमवार सुबह तीन लोगों की खून से सनी लाशें मिलीं। इस दर्दनाक घटना ने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और शहरवासियों को सदमे में डाल दिया है।

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको स्थित क्वार्टर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सरिता सिंह, गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और बेटे रविशेक सिंह की टांगी और हथौड़े से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गया।

पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार काफी शांत और सामान्य स्वभाव का था। किसी ने कभी घर में बड़े विवाद या तनाव की बात नहीं सुनी थी। रविवार देर रात तक घर में सबकुछ सामान्य लग रहा था। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि परिवार के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे और माहौल बिल्कुल सामान्य था। ऐसे में सुबह जब तिहरे हत्याकांड की खबर फैली तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ।

घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई पड़ोसी रोते हुए नजर आए। मोहल्ले के बुजुर्गों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी भयावह घटना कभी नहीं देखी। वहीं सुप्रिया सिंह के रिश्तेदार और पति भी गहरे सदमे में हैं। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि सुप्रिया की जिंदगी में खुशियां आने वाली थीं, लेकिन एक ही रात में सबकुछ खत्म हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद रविंद्र सिंह ने घर के पर्दों में आग लगा दी और किचन की गैस भी खोल दी थी, ताकि पूरा घर आग की चपेट में आ जाए। हालांकि आग ज्यादा नहीं फैल सकी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी मानसिक रूप से बेहद विचलित हालत में मिला। वह बार-बार सिर्फ इतना कह रहा था कि “हां, मैंने हत्या की… मुझसे गलती हो गई।”

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। करीब आठ घंटे तक घर के हर कोने की जांच की गई। हत्या में इस्तेमाल टांगी और हथौड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हथियारों पर मिले निशानों का आरोपी के फिंगरप्रिंट से मिलान भी कराया। साथ ही घटना की पूरी कड़ी समझने के लिए आरोपी से सीन रीक्रिएट कराया गया।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है। हालांकि अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 : पर्यावरण के अनुकूल भविष्य निर्माण के अपने संकल्प पर टाटा स्टील मजबूती से कायम, 2045 तक नेट जीरो का...

जमशेदपुर : जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के बीच टाटा स्टील सतत और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य के निर्माण के अपने संकल्प पर मजबूती...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत