CELEBRATORY FIRING IN PALAMAU पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बनी आफत, दो घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे भगत तेंदुआ गांव में आयोजित कार्यक्रम में अचानक चली गोली से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, राहुल बैठा के घर तिलक समारोह चल रहा था और पूरा माहौल जश्न में डूबा था। इसी दौरान पिपरघाट निवासी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। पहली ही गोली अनियंत्रित होकर भीड़ में जा लगी। एक युवक की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई, जबकि पूजा करा रहे 60 वर्षीय पंडित अरविंद कुमार मिश्रा की जांघ में गोली आर-पार हो गई।

घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल अरविंद मिश्रा (कटैया निवासी) और जगेश्वर बैठा (सिल्दा खुर्द निवासी) को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल अरविंद मिश्रा का इलाज गया के एक अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी राइफल और पिस्टल जब्त की है। मौके से एक खोखा और राइफल में लोड कारतूस भी बरामद किया गया है।

आरोपी का कहना है कि फायरिंग पिस्टल से गलती से हुई, लेकिन पुलिस जांच में राइफल से गोली चलने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपी के हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर सवाल खड़ा करती है। जश्न के नाम पर की जाने वाली ऐसी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को मिला नया मंच, ‘अबीरा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर के बिंदल मॉल में ‘अबीरा’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जो हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को नया मंच प्रदान करेगा।

बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर फिर मतदान, काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तापमान

कोलकाता : बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ते बीजेपी और टीएमसी के टकराव के बीच...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मोहरदा में पीएम आवास योजना पर सरयू राय का निरीक्षण, जुडको पर भड़के

देरी पर उठे सवाल, बोले—जांच के लिए CAG को लिखेंगे सचिव भ्रम की स्थिति में, दो दिन का वक्त मांगा 80 लाभुकों ने लिया बिजली कनेक्शन,...

जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

जमशेदपुर में जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और नागरिक 1 मई से स्व-गणना के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत